मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, Sarkariyojna.info
• सरकार ने इस योजना के तहत स्नातक पास करने वाली प्रत्येक छात्रा को 50,000 रू देने की घोषणा की है।
• इस योजना को आरटीएस (राइट टू सर्विस) कानून में शामिल किया गया।
• इस योजना के तहत कन्या का जन्म होने पर 2000 रू दिये जाने का प्रावधान है।
• एक वर्ष की आयु पूर्ण करने तथा आधार से लिंक करने पर 1000 रू दिये जाएंगे।
• 2 वर्ष पूर्ण करने तथा संपूर्ण टीकाकरण पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2000 रू प्रदान किये जांएगे।
• इंटर उत्तीर्ण अविवाहित कन्या को एकमुश्त 10,000 रू तथा स्नातक उत्तीर्ण प्रत्येक छात्रा को एकमुश्त 25000 रूपये कन्या के बैंक खाते में देने का प्रावधान किया गया है।
• सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए राज्य सरकार 300 रू व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए वर्तमान (2021-22) से कक्षा 1-2 में 600 रू, व कक्षा 3-5 में 700 रू, कक्षा 6-8 में 1000 रू व कक्षा 9-12 में 1500 रू दिये जाएंगे।
• इस योजना में राज्य की 1.60 करोड़ लङकियों को लाभ मिलेगा।