google-site-verification=kFF_GbTMjdJvyJNHI6thLREEW1qX4LmCzK2g8_p9rr8

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना

• मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने आयु के अनुसार महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

• मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना कब शुरू हुई, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना, Mukhymantri ekal nari samman Pensan Yojna के बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। आप इस लेख पूरा अवश्य पढ़ें।

• राजस्थान सरकार हमेशा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।

• मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को जीवन निर्वाह करने में मदद मिली है।

• मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन के अन्तर्गत विधवा, तलाकशुदा,परित्यक्ता महिलाओं को उनकी आयु के अनुसार 500 से 1500 रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। 55 वर्ष आयु तक 500 रूपये प्रतिमाह,55 वर्ष से 60 वर्ष आयु तक 750 रूपये प्रतिमाह, 60 वर्ष से 75 वर्ष आयु तक 1000 रूपये प्रतिमाह, 75 वर्ष से अधिक आयु पर 1500 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।

• हाल ही में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री राहत कैंप के माध्यम से मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में बढ़ोतरी करके बेसहारा महिलाओं को 1000 से 1500 रू प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।

• मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।

• पेंशन से इन महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नियमित रूप से आर्थिक सहारा मिलता है।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने लेने के लिए पात्रता

• 18 वर्ष या अधिक आयु की विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला, जो राजस्थान की मूल निवासी हो तथा राजस्थान में रह रही हो, एवं जिसके जीवन निर्वाह हेतु स्वयं की नियमित आय का कोई स्त्रोत नहीं हो, अथवा प्राथी की समस्त स्त्रोतों से कुल वार्षिक आय 4800 रूपए से कम हो, को पेंशन देय है।

• सरकारी कर्मचारी की विधवा या तलाकशुदा और अन्य विधवा पेंशन योजना का फायदा ले रही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

• मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के माध्यम से दिसंबर 2018 से सितम्बर 2022 तक 17,57,476 एकल महिलाओं को 7,578.71 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

• बी.पी.एल./अंत्योदय/आस्थाकार्डधारी परिवार/सहरिया/कथौड़ी/खैरवा जाति एवं एचआईवी एड्स पॉजिटिव हो तथा राजस्थान राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी में पंजीकृत है ऐसी विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं को आय संबंधी शर्त में छूट प्रदान की गई है।

• 2 अक्टूबर 2021 से पेंशन योजना के लिये जन आधार पोर्टल पर उपलब्ध मेटा डेटा का उपयोग करते हुए बिना मानवीय हस्तक्षेप के ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्वतः स्वीकृति जारी की जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई।

आवेदन कैसे करें

• आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन

• ऑनलाइन आवेदन : ई-मित्र के माध्यम से करें।

• आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या अपने स्वयं के ई-मित्र खाते से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

• आवेदक मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना की वेबसाइट https://ssp.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

• मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन शुल्क 33 रूपये निर्धारित है। जिसे ई-मित्र के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज


1.आधार कार्ड की प्रति
2.जन-आधार/भामाशाह कार्ड की प्रति

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना हाइलाइट 2023

योजना का नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन
लाभार्थी राजस्थान के मूल निवासी
लाभ 500 से 1500 रू प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी, हाल ही में बढ़ोतरी करके 1000 रू से 1500 रू प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना (FAQ)

Q. मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है ?

18 वर्ष या इससे अधिक आयु की विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला, जो राजस्थान की मूल निवासी हो, उनके जीवन निर्वाह हेतु स्वयं की नियमित आय का कोई स्त्रोत नहीं हो, अथवा प्राथी की समस्त स्त्रोतों से कुल वार्षिक आय रूपयं 48000/- से कम हो, उन्हें इस योजना के तहत को पेंशन दी जाती है।

Q. राजस्थान में विधवा पेंशन योजना कितनी है ?

हाल ही में पेंशन योजना में बढ़ोतरी करके 1000 रू से 1500 रू प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है।

Q. राजस्थान में विधवा महिला को कितनी पेंशन मिलती है ?

55 वर्ष आयु तक 500 रूपये प्रतिमाह,

55 वर्ष से 60 वर्ष आयु तक 750 रूपये प्रतिमाह,

60 वर्ष से 75 वर्ष आयु तक 1000 रूपये प्रतिमाह,

75 वर्ष से अधिक आयु पर 1500 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।

Q. नारी सम्मान योजना क्या है ?

इस योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को 1000 रू से 1500 रुपए प्रति माह नारी सम्मान के रूप में दिए जाएंगे, साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपए में गैस की टंकी उपलब्ध कराई जाएगी, जो वर्तमान में 1100 रुपए में मिलती है। साथ ही 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment