google-site-verification=kFF_GbTMjdJvyJNHI6thLREEW1qX4LmCzK2g8_p9rr8

राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल

• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को 29 अगस्त 2022 को जोधपुर की लूणी पंचायत समिति से शुरू किया गया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023, राजीव गांधी ओलंपिक खेल 2023, Rajiv Gandhi Olympic khel, Rajiv Gandhi gramin Olympic khel 2023, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल अब शुरू होंगे इसके बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी। आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक से देश में नया इतिहास रचा गया है। इसमें हर आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक ग्रामीणों ने मैदान में दमखम दिखाया तथा लगभग 10 लाख महिलाओं ने हिस्सा लिया।

• वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया। यह प्रमाण-पत्र उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने और एक साथ पूरे प्रदेश में खेल आयोजन के लिये मिला।

• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023-24 में 15 जून 2023 तक 57 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन।

• इस बार एक साथ टीम का चयन करके सामूहिक रजिस्ट्रेशन कर सकते है

• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन 29 अगस्त से 5 अक्टूबर 2022 तक किया गया। करीब 30 लाख लोगो ने इन खेलों में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाया है जिनसे लगभग 2 लाख टीमें बनी हैं। यह संभवतः दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है। इन खेलों में प्रतिभागी सभी मतभेदों से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ हिस्सा लेकर एक बड़ा संदेश देंगे।

• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल(बालक वर्ग),खो खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), टेनिसबॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग) एवं हॉकी (बालक/बालिका वर्ग) खेल शामिल होंगे।

• इन खेलों से गांवों में एक उत्सव जैसा माहौल बनेगा क्योंकि गांवों के हर आयु वर्ग के लोग एकजुट होकर जोश एवं उत्साह से खेलेंगे एवं खेल देखकर लुत्फ उठा सकेंगे।

• इन खेलों के दौरान सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम का भी आयोजन किया किया जाएगा। इस आयोजन से प्रदेश में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल बनेगा जिससे खुशहाली बढ़ेगी।

• मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि मेरी आप सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं इसे सफल बनाएं।


• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

1.कबड्डी

2.टेनिस बॉल क्रिकेट

3.वॉलीबॉल

4.फुटबॉल

5.खो-खो (महिला वर्ग)

6.शूटिंगबॉल (पुरुष वर्ग)

7.रस्सा कस्सी (महिला वर्ग)

• राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल में निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा ।

1.कबड्डी(बालक/बालिका वर्ग)

2. टेनिस बॉल क्रिकेट

3. वॉलीबॉल

4. फुटबाल

5. बास्केटबॉल

6. खो-खो(बालिका वर्ग)

7. एथलेटिक्स में 100, 200 एवं 400 मीटर

• सभी आयु वर्ग के खिलाडी अपना पंजीयन करवाकर खेलों में भाग ले सकते हैं।

• राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल 2023 के आयोजन की तिथि में बदलाव हुआ है। अब इन खेलों का शुभारंभ 5 अगस्त 2023 को होगा। पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई 2023 निर्धारित थी।

• खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए करीब 57 लाख लोगों ने पंजीकरण किया है। महिलाओं में भी भारी उत्साह है। करीब 23.90 लाख महिलाओं ने पंजीकरण किया है। प्रदेश के गांवों और शहरों में खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं। खेल-खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन।

• राजस्थान सरकार राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है

• इनमें बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं एवं नौजवान सब एक साथ खेलेंगे।

• प्रदेश में भाईचारा और सद्भावना के साथ ही खेलों का सकारात्मक माहौल बनेगा।

• प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। जिनमें वे अपनी खेल कला को प्रदर्शित कर सकेंगी।

• राज्य स्तर पर विजेता टीमों के गांवों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से 50-50 लाख रूपये से खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।

• राज्य स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

• खिलाड़ियों को राजकीय कॉलेजों में प्रवेश में प्राथमिकता देने की योजना बनेगी।

• विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर ट्रैक सूट एवं तहसील स्तर पर मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

• ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर 7-7 खेलों का आयोजन होगा।

• शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय, जिला और राज्य स्तर पर 7-7 खेलों का आयोजन होगा।

• राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल 2023, 05 अगस्त 2023 से शुरू होंगे।

• “खेलेगा राजस्थान,जीतेगा राजस्थान ,फिट राजस्थान,हिट राजस्थान”राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 05 अगस्त 2023 से शुरू हो रहे है, माननीय मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने जागरूकता वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,खेलो से संबधित मशाल सौपी एवं टी-शर्ट मेडल्स,सर्टिफिकेट्स का विमोचन किया।

• राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों की मशाल रथ यात्रा एवं कला जत्था के जोधपुर,पाली आदि जिलों में आगमन पर उनका स्वागत कर उपस्थित खेल प्रेमियों से क्षेत्र में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए पूरी मेहनत व निष्ठा से तैयारियां करने का आव्हान किया।खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री Ashok Gehlot जी ने एक बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदेश की जनता को दिया है।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक गण, खेलप्रेमी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

• कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं व ओलंपिक खेलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया। एसीबीईओ ने उपस्थित खिलाडियो को संबोधित करते हुए बताया कि आपकी पहल पर ही स्वस्थ और तंदुरुस्त पीढ़ी देश के निर्माण में अमूल योगदान देगी।

• सभी खिलाडियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है इस पर कोई भी जन आधार कार्ड का विवरण डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है

राजीव गांधी ओलंपिक खेल में भाग लेने के लिए पात्रता

• खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी हो चाहिए।

• खिलाड़ी का जनाधार कार्ड बना होना चाहिए।

• सभी वर्ग के खिलाड़ी ओलंपिक खेल 2023 पंजीकरण कर सकेंगे।

राजीव गांधी ओलंपिक खेल में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. जनाधार कार्ड

2. मोबाइल नंबर

3. मूल निवास प्रमाण पत्र

4. आधार कार्ड

• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू
रजिस्ट्रेशन लिंक- https://rajolympic.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment