Happy Diwali Wishes 2023 in Hindi: हर वर्ष की भांति दीपों का त्योहार दीपावली 12 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। भारत में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम, और उल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त करके और 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में सभी अयोध्या वासियों ने अपने घर पर दीपक जलाकर उत्सव मनाया था। दीपावली का त्योहार पूरे भारत में मनाने वाले बड़े त्योहारों में से एक है।
मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना
जीवन में नयी खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूल कर
सबको गले लगाना!
Happy Diwali 2023
🪔ll शुभ दीपावलीll🪔
दीपावली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाओॅ के साथ प्रकाश व प्रसन्नता के पर्व पर मंगलकामनाएं।
श्री, समृद्धि, यश, कीर्ति, वैभव तथा ऐश्वर्य के साथ माँ महालक्ष्मी आपके सुख, सम्पन्नता, स्वास्थ्य व हर्षोल्लास में वृद्धि करें.🌸🕉️🙏
🪔 शुभ दीपावली 🪔
👏👏



पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दिवाली पर है यही शुभकामना।
Happy Diwali 2023
खुशियां दे रही हैं आहटें,
रंगोली से सज गयी हैं चौखटें।
आया है शुभ दीपावली का त्यौहार
दिलों में प्यार का रस घोलनें।
Happy Diwali 2023

प्यार की बंसी बजे
प्यार की बजे शहनाई,
खुशियों के दीप जले
दुख कभी न ले अंगड़ाई.
दिवाली 2023 की शुभकामनाएं
दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने,
सब यूँ ही मुस्कुराते रहें।
शुभ दिवाली!
आपको और आपके परिवार को हैप्पी दिवाली

दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
हेप्पी दिवाली

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार,
शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार।
आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी आपके चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो।
आपको और आपके परिवार को हैप्पी दिवाली

दीप जलते-जगमगाते रहें,
हम आपको और आप हमें याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,
आप हमेशा मुस्कुराते रहें।
आपको दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं

