• मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 26 सितम्बर 2020 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से की।
• इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री किसान योजना के आधार पर की गई है।
• इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा 6000 रू और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 4000 रू प्रत्येक किसान को प्रदान किए जाएंगे।
• मध्यप्रदेश के प्रत्येक किसान को सम्मान निधि के रूप में कुल राशि 10000 रू प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य
• प्रदेश के अन्नदाताओं की उन्नति एवं उन्हें सुरक्षा चक्र प्रदान करना
• राज्य के 77 लाख किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना।
• भूमिहीन किसान परिवारों की वित्तीय जरूरतें पूरी करना।



