Rajasthan Voter List 2023 Pdf Download राजस्थान फाइनल वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करें और वोटर लिस्ट डाउनलोड करें: राजस्थान की 16वीं विधानसभा की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आम चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में मतदान 25 नवंबर 2023 को होगा और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा Rajasthan Voter List 2023 जारी कर दी गई है। इस बार राजस्थान वोटर लिस्ट में मतदाताओं की कुल संख्या 5,26,80,545 है। Rajasthan Voter List 2023 में आप अपना नाम घर बैठे चेक कर सकते हैं। राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करने की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

राजस्थान में इस बार मतदाताओं की संख्या

राजस्थान में इस बार 16वीं विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर 2023 को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी। राजस्थान में मतदान करने वाले वाटर की संख्या 5,26,80,545 हैं। इसमें विकलांग (PwD) मतदाता 5,60,990 और सीनियर सिटीजन मतदाता 11,78,285 है। राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में पुरुष मतदाता 2,73,58,627 और महिला मतदाता 2,51,79,422 हैं। थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या राजस्थान में 606 है। राजस्थान की 200 विधानसभा में सबसे बड़ी विधानसभा जयपुर की झोटवाड़ा है, यहां सबसे ज्यादा 4,20,712 वोटर्स है।

How to Check your name in Rajasthan Voter List 2023

राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें। राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में आप अपना और अपने परिवार के सदस्य का नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना मतदान केंद्र, मतदान केंद्र का एड्रेस, वोटर आईडी संख्या और मतदान की तारीख सहित सभी जानकारी चेक कर सकते हैं। Rajasthan Voter List 2023 में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

• इसके बाद होम पेज पर “Search in Electoral Roll” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

• इसके बाद अपने राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करना है।

• फिर अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
इससे आपका वोटर आईडी की संपूर्ण डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

• आप अपनी मतदाता सूचना का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Join WhatsApp Group. Click Here

How to download Rajasthan Voter List 2023 PDF

राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें। आप अपने गांव या वार्ड की वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका वार्ड या मोहल्ले, गांव में किन-किन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हुए हैं। Rajasthan Voter List 2023 PDF डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।

• इसके बाद Electoral Roll के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

• इसके बाद अपने राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र का नाम सेलेक्ट करना है।

• इसके बाद लैंग्वेज सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक करें।

• इससे आपको संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड और गांव की वोटर लिस्ट दिखाई देगी।

• इसमें आपको जिस वार्ड की वोटर लिस्ट डाउनलोड करनी है, उसके डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना है।

• संबंधित वार्ड की वोटर लिस्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *